Loading Now

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का प्रथम चरण आयोजित

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का प्रथम चरण आयोजित

सहारा सन्देश टाइम्स

नैनी ।    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आज आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, अनुशासन, खेल भावना, आपसी सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना रहा। कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आर.के. ग्रुप के संस्थाध्यक्ष डॉ. आशुतोष त्रिपाठी एवं आर.के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सी.एस. सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। आगामी चरणों में प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Post Comment

मनोरंजन