Loading Now

नहर किनारे लावारिस बाइक, हेलमेट और लोअर मिलने से मचा हड़कंप

नहर किनारे लावारिस बाइक, हेलमेट और लोअर मिलने से मचा हड़कंप

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित कुंवर पट्टी-मदरा मार्ग पर नहर किनारे एक गड्ढे में लावारिस हालत में मोटरसाइकिल मिलने तथा पास ही नहर के पानी में हेलमेट और लोअर तैरता हुआ पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और किसी बड़ी अनहोनी या हादसे की आशंका जताई।
बताया जा रहा है कि नहर किनारे गड्ढे में एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में पड़ी मिली। बाइक के पास ही नहर के बहते पानी में एक हेलमेट और पहनने वाला लोअर भी दिखाई दिया। लावारिस मिली मोटरसाइकिल का नंबर UP66 M 2994 बताया जा रहा है। सुनसान मार्ग पर बाइक के साथ हेलमेट और कपड़ा मिलने की सूचना से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों ने मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की। सूचना मिलने पर मेजा और जेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा बाइक के नंबर के आधार पर उसके स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बाइक यहां कैसे पहुंची और हेलमेट व लोअर नहर में किस परिस्थिति में पहुंचे। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post Comment

मनोरंजन