युवती से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने घूरपुर पुलिस से लगाई न्याय की गुहा
युवती से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने घूरपुर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर बगिया गांव निवासी पीड़ित परिवार ने युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के अनुसार सन्नो बेगम और शाहेना बानो के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।
परिवार का आरोप है कि निजाम, नूर हसन, गुड्डी बेगम और अनवरी बेगम ने विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घूरपुर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे परेशान हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है। परिवार ने पुलिस से घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।



Post Comment