Loading Now

कोरांव एचडीएफसी बैंक के बगल कूड़े का अंबार, ग्रामीण परेशान

कोरांव एचडीएफसी बैंक के बगल कूड़े का अंबार, ग्रामीण परेशान

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, बीमारी फैलने की आशंका

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव कस्बे में एचडीएफसी बैंक के बगल लंबे समय से लगे कूड़े के अंबार से स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से कूड़े की सफाई कराने की शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
कूड़े का ढेर बढ़ने से आसपास गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, कूड़े के कारण मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी विक्रांत सिंह ने बताया कि बैंक के बगल में लगातार जमा हो रहे कूड़े के अंबार से काफी परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित जिम्मेदार विभाग से तत्काल कूड़ा हटवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने भी जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।

Post Comment

मनोरंजन