Loading Now

नशा समाज के लिए अभिषाप साबित हो रहा है ,टीम स्वराज

नशा समाज के लिए अभिषाप साबित हो रहा है ,टीम स्वराज

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद । समीपवर्ती ग्राम गढ़मलपुर में भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज व हिन्द युवा महाशक्ति सेना टीम के द्वारा संयुक्त चौपाल का आयोजन किया गया जिसके आयोजक ग्राम अध्यक्ष संजो देवी, राजबाला देवी, ज्योति सैनी, जसवंत सैनी व रक्षपाल सिंह आदि रहे! सभा में हिन्द युवा महाशक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा, राष्ट्रीय प्रवक्त राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चिकारा, जिला सचिव हितेश, जिला सचिव युद्धवीर चिकारा, जिला मीडिया प्रभारी विकास कुमार, कैलाश सिंह, विपिन कुमार, इद्रीश अहमद, हीरा मनी, धर्मेंद्र सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे ! भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम से मंडल सचिव रीता देवी, जिलाध्यक्ष निशि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजीता रानी, तहसील अध्यक्ष सोनू चौधरी, तहसील उपाध्यक्ष रेखा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सीमा चौधरी, सदस्य आरजू तोमर, मनीषा, आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं! सीमा चौधरी के द्वारा मंच संचालन किया गया हिन्द युवा महाशक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा ने कहा कि बहुत से संगठन है देश में कोई किसान के लिए तो कोई अलग अलग जाति धर्म के आधार पर बने हैं वहीं महिलाएं देश की आधी आबादी है मगर आज तक महिलाओं के लिए कोई संगठन नहीं बना था मगर ये सब देखते हुए महिलाओं के लिए संगठन का निर्माण किया गया है ताकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके उन्हें न्याय मिल सके और बेटियों को आगे बढ़ाया जा सके, और समाज मे बढ़ रहे नशे पर रोक लगाई जा सके! हरवेंद्र राणा ने सभी महिलाओं और युवाओं से एक जुट होकर समाज में फैली बुराइयों के प्रति सभी को जागरूक करने और टीम को मज़बूत करने का आहवान किया। संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए युवा टीम की तरफ़ से राजकुमार चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र चिकारा, युधवीर सिंह ने अपने विचार रखे।
टीम स्वराज की जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों, घरेलू हिंसा, छेड़ छाड़ जैसे मुद्दों पर गहरी चिन्ता व्यक्त की और प्रसाशन के द्वारा इन सभी पर त्वरित कार्यवाही की भी प्रसंशा की व महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठित होने का आग्रह किया।
टीम स्वराज की तरफ़ से संजीता रानी, सोनू चौधरी, रेखा चौधरी, आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे!
कार्यक्रम के अंत में टीम का विस्तार करते हुए ग्राम गढमलपुर से कुछ नियुक्तियाँ दी गयीं जिनमें जसवंत सैनी को ग्राम अध्यक्ष, रक्षपाल सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष,
संजो देवी को ग्राम अध्यक्ष, राजबाला देवी को ग्राम उपाध्यक्ष, ज्योति सैनी को ग्राम कोषाध्यक्ष और राजी देवी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया। टीम के द्वारा सभी के उज्वल भविष्य की कामना की गयी ।

Post Comment

मनोरंजन