बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिसौली में संपन्न हुई बैठक
बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिसौली में संपन्न हुई बैठक
अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह धनगर ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह रहे।
सहारा सन्देश टाइम्स
बदायूं। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली महारैली/ मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई। लखनऊ कार्यक्रम के लिए प्रत्येक सेक्टर से कई बसों और वाहनों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होने का आवाहन किया गया साथ ही संगठन के सभी बूथ स्तरीय सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता पूरे जोश और जज्बे के साथ 9 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी से भारी संख्या में लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। विधानसभा बिसौली पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज नेत्रपाल सिंह धनगर विधानसभा अध्यक्ष बिसौली की अध्यक्षता में आदरणीय जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह , जिला कोषाध्यक्ष आदरणीय के के उपाध्याय , विधानसभा प्रभारी डॉ गुच्छन इरफान ,एड विकिंग शिवा , कालीचरन भगवान सिंह , सत्यभान ,जितेंद्र सागर महावीर मौर्य, खेमपाल धनगर , उरमान सिंह , जगन्नाथ ,अशोक पाल आदि की उपस्थिति में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया इस मौके पर जुगेंद्र सागर,नेमसिंह सागर, महावीर मौर्य,सोवरन, दिलीप, शिंभू,दाताराम,राजवीर, अर्जुन,कपिल,राजकुमार, नंदकिशोर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post Comment