बिहार के जमुई में सामने आई घटना जैसी ही एक सनसनीखेज घटना अब बदायूं जिले से सामने आई
बिहार के जमुई में सामने आई घटना जैसी ही एक सनसनीखेज घटना अब बदायूं जिले से सामने आई
सहारा सन्देश टाइम्स
बदायूँ उघैती थाना क्षेत्र के सराय बरौलिया वन क्षेत्र में सुनसान स्थान पर युवक-युवती को अकेला पाकर कुछ युवकों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की, नकदी छीन ली और घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बदायूं अंकिता शर्मा ने पुलिस को तत्काल और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर उघैती थाना पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुगेंद्र यादव, छोटे जाटव और बेचैन जाटव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां आरोपियों में हड़कंप मचा है, वहीं पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं और युवतियों के साथ इस प्रकार की आपराधिक हरकत करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।



Post Comment