उप जिलाधिकारी चान्दपुर को सोपा ज्ञापन
उप जिलाधिकारी चान्दपुर को सोपा ज्ञापन
सहारा सन्देश टाइम्स
चान्दपुर । फादरसन स्कूल से जे.पी स्कूल तक अधर में लटके सड़क निर्माण कार्य को लेकर विश्व हिंदू महासंघ इकई ने तहसील दिवस में एसडीम चांदपुर को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में विश्व हिंदू महासंघ इकाई के कार्यकर्ताओं ने लंबित सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री पीयूष अरोड़ा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित करें।
की वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर तहसील चान्दपुर में लेखपालों ने विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर एक दिवसीय हड़ताल एवं सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एसडीएम चांदपुर को ज्ञापन सोपा। जिसमें लेखपालों ने शासन स्तर पर लंबे समय से आठ मुख्य लंबित मांगों, समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की।
इस मौके पर अनिल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष, चांदपुर तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार, जुल्फिकार सैफी, गौरव कुमार, नवाबुद्दीन, गौरव सिंह, काविंद्र मेहरा, दीपांशी शर्मा, मुकेश कुमार, समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
Post Comment