धर्मपुरा पहुंचने पर शौवीर सिंह का क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत
धर्मपुरा पहुंचने पर शौवीर सिंह का क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत
सहारा सन्देश टाइम्स
झालू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जनपद आजमगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह में ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन, उत्तर प्रदेश द्वारा आदर्श ग्राम पंचायत धर्मपुरा के ग्राम प्रधान शौवीर सिंह को ‘पंचायत रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। वही आजमगढ़ से पुरस्कार प्राप्त कर जब ग्राम प्रधान शौवीर सिंह अपनी आदर्श ग्राम पंचायत धर्मपुरा पहुंचे तो उनके स्वागत में ग्राम पंचायत भवन पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पंचायत को विकास के नए शिखरों पर ले जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग रहे मौजूद
इस गरिमामय समारोह में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर सिंह,हल्दौर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी,भाजपा नेता सुरेश वर्मा,सूरज सिंह दहिया,लटूर सिंह,उत्तम गोयल,सचिन चौधरी,लवलेश कुमार,विनीत चौधरी और योगेंद्र सिंह,चौकपुरी से पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, पावटी से पूर्व प्रधान इंतजार अहमद,नसीरपुर नैन से पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह एवं सतेंद्र सिंह आदि क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।



Post Comment