Loading Now

आकांक्षी ब्लॉक कोरांव का विशेष सचिव प्रेरणा शर्मा ने किया निरीक्षण

आकांक्षी ब्लॉक कोरांव का विशेष सचिव प्रेरणा शर्मा ने किया निरीक्षण

सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी की जांच के दिए निर्देश

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। कोरांव उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष सचिव प्रेरणा शर्मा ने आकांक्षी ब्लॉक कोरांव का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने पर्चा काउंटर, टीकाकरण भंडार, प्रसव कक्ष, दवा भंडार एवं अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान ओपीडी में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डॉ. के.बी. सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महिला चिकित्सक डॉ. दीप्ति सोनकर एवं रजनीश मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। दवा भंडार की जांच करते हुए विशेष सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को एक्सपायरी दवा न दी जाए और दवाओं की समय-समय पर जांच सुनिश्चित की जाए।
सीएचसी के अनुसार निरीक्षण के दिन ओपीडी में 572 नए मरीज और 150 पुराने मरीज पहुंचे। विशेष सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से बेहतर बनाया जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Previous post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबके लिए आवास के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next post

जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया

Post Comment

मनोरंजन