क्षेत्र के ग्राम लुहारपुरा में भा०कि०यू (स्वाभिमान) की बैठक आयोजित
क्षेत्र के ग्राम लुहारपुरा में भा०कि०यू (स्वाभिमान) की बैठक आयोजित
सहारा सन्देश टाइम्स
चान्दपुर । भारतीय किसान यूनियन (स्वाभिमान) की एक महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्र के ग्राम लुहारपुरा में पूर्व प्रधान डॉक्टर सुशील कुमार गुर्जर के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और किसानों की अनेकों समस्याओं पर चर्चा की गई। किसान नेता राजेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन कार्यकर्ता अपने निजी मुद्दों को संगठन से न जोड़े संगठन में केवल किसानों एवं मजदूरों के हित की बात करें। और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ें।
चर्चा उपरांत बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार त्यागी द्वारा डॉक्टर सुशील कुमार गुर्जर को संगठन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वही सुशील कुमार गुर्जर ने भी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को संगठन के प्रति समर्पित होकर ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया। और बैठक में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता धर्मपाल सिंह गुर्जर ने की तथा संचालन सचिन कुमार ने किया।


Post Comment