रावण के 11 किलो के चमचमाते मुकुट और रौबदार आवाज के बीच लव कुश रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल
रावण के 11 किलो के चमचमाते मुकुट और रौबदार आवाज के बीच लव कुश रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल
लालकिला मैदान में 11 अक्तूबर से होगा भव्य रामलीला मंचन श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के किरदार निभाने वाले कलाकारों ने दिखाया अपने अभिनय का दम
सहारा सन्देश टाइम्स
नई दिल्ली। लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को रामलीला के प्रमुख किरदारों की फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रावण का भारी-भरकम मुकुट, भव्य वेशभूषा और उसकी रौबदार आवाज आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं, श्रीराम के किरदार में कलाकार की निश्चल, सौम्य और प्रभावशाली प्रस्तुति ने रामायण के दिव्य प्रसंगों को जीवंत कर दिया ।
इस अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीडिया को रामलीला के प्रमुख किरदार निभाने वाले कलाकारों से रूबरू करवाया। इस वर्ष रामलीला में फिल्म और टेलीविजन जगत के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे।
एक्टर देवेश शर्मा श्री राम
प्रमुख श्रीराम की भूमिका निभा रहे देवेश शर्मा टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक साम दाम दंड सहित कई परियोजनाओं में काम कर चुके हैं। वह युग के 251 एपिसोड में मुख्य भूमिका भी निभा चुके है।
140 फुट लंबे भव्य मंच पर साकार होगा मीनाक्षी मंदिर
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला के मंचन के लिए लगभग 140 फुट लंबे,
60 फुट चौड़े और 45 फुट उंचे मंच पर भव्य मीनाक्षी मंदिर का सेट तैयार लिया गया है।
इस विशाल सेट के निर्माण में गुजरात, कोलकाता, महाराष्ट्र, मयुरा और दिल्ली के करीब 40 कुशल कारीगर जुटे रहें है। उनका उद्देश्य दर्शकों को ऐसा भब्य दृश्य अनुभव देना है, जिसमें रामायण के प्रसंगों के साथ भारतीय मंदिर स्थापत्य और पारंपरिक कला की झलक भी दिखाई दें।
अर्जुन कुमार ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी इस वर्ष भी दर्शकों को भव्य मंच सज्जा, प्रभावशाली अभिनय आकर्षक वेशभूषा और आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ रामायण की दिव्य गाथा प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने कहा कि रामलीला 11 से 21 अक्तूबर 2026 तक होगी एवं दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को पूरे देश में मनाया जाएगा। रामलीला का भव्य मंच, अत्याधुनिक लाईटिंग, शानदार सेट, फिल्म एवं टीवी कलाकारों की मौजूदगी तया भारतीय संस्कृति की झलक दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी, 11 अक्तूबर को लीला का शुभारंभ के अवसर पर गणपति पूजन माननीय श्री ओम बिरला, लोक सभा अध्यक्ष एवं माननीय सांसद श्री प्रवीण खण्डेलवाल के कर कमलों से सम्पन्न होगा ।



Post Comment