Loading Now

एकजुट होकर कार्य करेंगे तभी मजबूत होगा संगठन

एकजुट होकर कार्य करेंगे तभी मजबूत होगा संगठन

सहारा सन्देश टाइम्स

चांदपुर । राष्ट्रीय लोकदल की ओर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर निर्भर करती है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर कार्य करेंगे, तभी रालोद मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Post Comment

मनोरंजन