Loading Now

नीट में सफलता हासिल कर फराज़ अंसारी का एमबीबीएस में चयन, नगर का बढ़ाया गौरव

नीट में सफलता हासिल कर फराज़ अंसारी का एमबीबीएस में चयन, नगर का बढ़ाया गौरव

बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल में चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल

सहारा सन्देश टाइम्स

शहडोल। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता हासिल कर फराज़ अंसारी ने न केवल अपने परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि नगर को भी गौरवान्वित किया है। नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका चयन बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

फराज़ अंसारी, अधिवक्ता मोहम्मद फारूक अंसारी के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता को निरंतर परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश की दिशा में यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

फराज़ की सफलता पर इष्ट-मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने उम्मीद जताई कि फराज़ भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगे तथा अपने परिवार और नगर का नाम रोशन करेंगे।

फराज़ अंसारी की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो मेहनत और लगन के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

Post Comment

मनोरंजन