पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा
पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचे पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए; बोले- यहां के कण-कण में अलौकिक अनुभूति
सहारा सन्देश टाइम्स
उज्जैन। उज्जैन में मंगलवार सुबह पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल के दर्शन किए।
बाबा महाकाल ने बहुत कृपा की
भस्म आरती के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने अनुभव को अलौकिक और अप्रतिम बताया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ने उन पर बहुत कृपा की है। वे दोबारा यहां आना चाहते हैं।
दूसरों को भी उज्जैन आने का संदेश दिया
आकाश चोपड़ा ने महाकाल दर्शन के लिए दूसरे लोगों को भी उज्जैन आने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी बात सुन रहे हैं, वे भी यहां आएं, क्योंकि इस जगह का आध्यात्मिक माहौल अलग है। मंदिर की हवा और यहां के कण-कण में इसे महसूस किया जा सकता है।



Post Comment