ऊंचडीह बाजार श्री सतेश्वर नाथ रामलीला में लंका दहन का हुआ भव्य मंचन
ऊंचडीह बाजार श्री सतेश्वर नाथ रामलीला में लंका दहन का हुआ भव्य मंचन
सहारा सन्देश टाइम्स
उरुवा । उरूवा ब्लाक के अंतर्गत ऊंचडीह बाजार में चल रही ऐतिहासिक श्री सतेश्वर नाथ रामलीला में आज लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया।
लंका दहन के सजीव मंचन को देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रामलीला में रावण का किरदार राजेश शुक्ला, हनुमान का किरदार शुभेन्द्र सिंह, सुग्रीव का किरदार जंगीलाल सेठ उर्फ़ झल्लर मेघनाद का किरदार सूरज मिश्रा, जामवंत का किरदार जगदीश चन्द्र मिश्रा, राम का किरदार कुमार प्रतीक और लक्ष्मण का किरदार कुमार दिव्यांश ने निभाया।
रामलीला का निर्देशन श्याम नारायण द्विवेदी उर्फ पियरी महाराज द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सह कलाकार संजय कुशवाहा सहित अन्य कलाकार व कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।



Post Comment