ठगी के मामले का पर्दाफाश करने पर थाना नजीबाबाद पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने की SHO अमित कुमार की प्रशंसा किया
ठगी के मामले का पर्दाफाश करने पर थाना नजीबाबाद पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने की SHO अमित कुमार की प्रशंसा किया
सहारा सन्देश टाइम्स
बिजनौर। वर्ष 2024 से चल रही कथित ठगी के मामले का पर्दाफाश करने में थाना नजीबाबाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर अपना दल (एस), जनपद बिजनौर के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी ने SHO अमित कुमार की सराहना की।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि ठगी जैसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाना और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसी कार्रवाई से आम जनता का कानून-व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है और पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ती है।
उन्होंने थाना नजीबाबाद के SHO अमित कुमार एवं उनकी पुलिस टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनहित में ईमानदारी, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाना चाहिए।
एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी
जिलाध्यक्ष, अपना दल (एस)
जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश



Post Comment