Loading Now

गुलाड़िया में PDA की हुंकार – सांसद धर्मेन्द्र यादव ने उठाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की बुलंद आवाज

 

गुलाड़िया में PDA की हुंकार – सांसद धर्मेन्द्र यादव ने उठाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की बुलंद आवाज

 

सहारा सन्देश टाइम्स

बदायूं ।  आयोजित PDA जन पंचायत में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे धर्मेन्द्र यादव ने साफ शब्दों में कहा कि मौजूदा सरकार सर्वोच्च न्यायालय तक को नहीं मानना चाहती, संविधान को नहीं मानना चाहती। जो भी संवैधानिक संस्था उनकी बात नहीं सुनती, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, या उसे अपनी गोद में बैठा लिया जाता है।उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव आयोग आज पूरी तरह भाजपा की गोद में बैठ गया है। पहले जिन चुनाव अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को नोटिस देने की हिम्मत दिखाई, उन्हें अपना कार्यकाल बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। देश में आज अघोषित इमरजेंसी से भी बदतर हालात बना दिए गए हैं।
सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश अब बदलाव के मूड में है और इस बदलाव के नायक अखिलेश यादव हैं। प्रदेश में लोकतंत्र का दमन हो रहा है, आंदोलन करने वालों और सच्ची खबर लिखने वाले पत्रकारों तक को जेल भेजा जा रहा है।
उन्होंने याद दिलाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने और इंडिया गठबंधन ने भाजपा को बैसाखी पर ला दिया था। अयोध्या की जनता ने तो भाजपा को कड़ा सबक सिखाकर साबित कर दिया कि आस्था के नाम पर चढ़ावे और चंदे में धांधली को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
PDA पंचायत में गरजते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। देश की जनता जाग चुकी है, हर स्तर पर आंदोलन हो रहा है, हर स्तर पर आवाज उठ रही है। इसका परिणाम यही होगा कि संविधान को कमजोर करने वाले और सरकार में बैठे तानाशाह लोगों को जाना ही होगा
धर्मेन्द्र यादव ने भरोसा जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी और PDA – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक ही इस ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगा।

Post Comment

मनोरंजन