Loading Now

नीलगाय से टकराई कार अचानक हुई टक्कर से कार सवार व नीलगाय दोनों गंभीर रूप से हुऐ घायल

नीलगाय से टकराई कार अचानक हुई टक्कर से कार सवार व नीलगाय दोनों गंभीर रूप से हुऐ घायल

सहारा सन्देश टाइम्स

चान्दपुर। चांदपुर-धनोरा मार्ग पर मिर्जापुर भट्टे के पास अचानक नीलगाय सामने आ जाने से एक वैगनआर कार की उससे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार और नीलगाय दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ समाजसेवी एवं अच्छा सेमीरिटन शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। और पुलिसकर्मियों एवं राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल चांदपुर पहुंचाया।
वहीं सड़क पर घायल पड़ी नील गाय को भी उन्होंने नीचे सुरक्षित स्थान पर उठा कर रखा। उसके बाद वन विभाग को भी सूचना दी गई।

Post Comment

मनोरंजन