शराब के नशे में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप, गांव में मचा हड़कंप
शराब के नशे में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप, गांव में मचा हड़कंप
सहारा सन्देश टाइम्स
बदायूं । उसहैत थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नोली चौकी क्षेत्र के बची गांव में एक पिता पर अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पिता ने विवाद के बाद सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।



Post Comment