Loading Now

रामलीला ग्राउण्ड, बदायूँ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व

रामलीला ग्राउण्ड, बदायूँ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व

सहारा सन्देश टाइम्स

बदायूँ । रामलीला ग्राउण्ड में बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा (विजयदशमी) को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता,माननीय विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार,जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा,एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) सुमेध मिलिन्द जाधव सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान परंपरागत रूप से रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक पर्व में सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं । विजयदशमी का पर्व हमें सत्य, नैतिकता, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग कर अच्छाई को अपनाने की प्रेरणा देता है । जनपद बदायूँ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दशहरा/विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ । यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।

Previous post

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Next post

पुलिस स्मृति दिवस: बदायूं में अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को किया नमन

Post Comment

मनोरंजन