निजामाबाद से NDPF प्रत्याशी शाज़िया बानो का ऐलान, जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का किया वादा
निजामाबाद से NDPF प्रत्याशी शाज़िया बानो का ऐलान, जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का किया वादा
सहारा सन्देश टाइम्स
निजामाबाद, आजमगढ़। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनमोर्चा (NDPF) की ओर से निजामाबाद, आजमगढ़ से घोषित प्रत्याशी शाज़िया बानो ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया है और वह जनता की उम्मीदों एवं विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
जीपी न्यूज़ इंडिया से बातचीत के दौरान शाज़िया बानो ने कहा कि सत्ता में बैठे प्रतिनिधियों ने जनता के हक और अधिकारों की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्गों, अनुसूचित समाज और अल्पसंख्यक समुदाय के हितों एवं अधिकारों को दबाने का काम किया गया है।
शाज़िया बानो ने कहा कि चुनाव में उनका प्रयास जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और लोगों की समस्याओं को सामने लाना होगा। उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और जनप्रतिनिधियों से उनके कार्यों का हिसाब मांगना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि NDPF ने उन पर भरोसा जताते हुए चुनाव लड़ने का अवसर दिया है। वह जनता के विश्वास को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगी।



Post Comment