बदायूँ में भाजपा को बड़ा झटका, सिनोद शाक्य की सपा में घर वापसी से बदलेगा OBC समीकरण
बदायूँ में भाजपा को बड़ा झटका, सिनोद शाक्य की सपा में घर वापसी से बदलेगा OBC समीकरण
लखनऊ में शिवपाल ने दिया फर्स्ट लाइन का सम्मान, मौर्य-शाक्य समाज के कद्दावर नेता सिनोद शाक्य सपा में शामिल
सिनोद शाक्य के आने से बदायूँ में सपा मजबूत, कुशाग्र सागर की भी एंट्री युवा चेहरे आने से सपा जिले में हुई और मजबूत
सहारा सन्देश टाइम्स
लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में अभी अभी बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। बदायूँ के कद्दावर नेता, दो बार के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य और बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दोनों नेताओं को मंच पर प्रथम पंक्ति में अपने पास बैठाकर सम्मान दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि सिनोद शाक्य पूर्व में बसपा से विधायक रहे हैं, कुछ समय सपा में रहने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे,और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे, वहीं कुशाग्र सागर के सपा में शामिल होने की चर्चा से ही जिले में नए समीकरण की बात कही जा रही थी।
सपा के लिए OBC वोट बैंक में बड़ी बढ़त
राजनीतिक जानकारों की मानें तो सिनोद शाक्य की वापसी से समाजवादी पार्टी बदायूँ में बेहद मजबूत हो गई है। सिनोद शाक्य की मौर्य, कुशवाहा, सैनी और शाक्य समाज में बहुत अच्छी पकड़ मानी जाती है। बदायूँ लोकसभा और जिले की पांचों विधानसभा में इस समाज का निर्णायक वोट है। कम उम्र में विधायक बने सिनोद शाक्य की इसी पकड़ के चलते सपा ने इस बार भाजपा को बड़ी टेंशन देने की पूरी तैयारी कर ली है।
वहीं युवा चेहरे कुशाग्र सागर के आने से बिसौली क्षेत्र में भी पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।



Post Comment