बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल जा रही कक्षा छह की छात्रा की मौत
बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल जा रही कक्षा छह की छात्रा की मौत
उघैती थाना क्षेत्र के खंडुआ मसूद पुर के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
सहारा सन्देश टाइम्स
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक मासूम छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। खंडुआ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतका की पहचान प्रियंका पुत्री सोपाली, निवासी कुबरी के रूप में हुई है। प्रियंका सुधा रानी मॉडल स्कूल, खंडुआ में कक्षा छह की छात्रा थी। वह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस उम्र में प्रियंका के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं और आंखों में भविष्य के सपने, उस उम्र में सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।



Post Comment