Loading Now

एक ही मंच पर फडणवीस, उद्धव और राज ठाकरे, मुंबई में व्यंग्यचित्र पुस्तक के विमोचन पर दिखे साथ मुंबई में व्यंग्यचित्रकारों की कला का बनेगा गैलरी/संग्रहालय

एक ही मंच पर फडणवीस, उद्धव और राज ठाकरे, मुंबई में व्यंग्यचित्र पुस्तक के विमोचन पर दिखे साथ
मुंबई में व्यंग्यचित्रकारों की कला का बनेगा गैलरी/संग्रहालय

सहारा सन्देश टाइम्स

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मुंबई में संपादक और व्यंग्यचित्रकार प्रशांत कुलकर्णी द्वारा संपादित पुस्तक ‘महाराष्ट्राच्या हास्यरेषा’ का विमोचन किया गया।
​इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वासन दिया कि मुंबई में व्यंग्यचित्रकारों की कला के लिए एक समर्पित गैलरी/दालन स्थापित करने में सरकार पहल करेगी और इसे सांस्कृतिक कार्य विभाग के माध्यम से उभारा जाएगा।
​मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “व्यंग्यचित्र कला एक बेहद प्रभावशाली कला है, जहाँ बिना एक भी शब्द बोले सटीक और प्रभावी तरीके से अपनी बात लोगों तक पहुँचाई जा सकती है। चाहे किसी भी दौर की घटनाएँ हों या समाज के विरोधाभास, मराठी व्यंग्यचित्रकारों ने उन्हें हमेशा अपनी कला के माध्यम से सामने रखा है।”
​उन्होंने आगे कहा कि व्यंग्यचित्रों के जरिए पूरे व्यक्तित्व के दर्शन होते हैं। यह एक अद्भुत कला है जिसे महाराष्ट्र की मिट्टी ने हमेशा संजोकर रखा है। यह पुस्तक इस कला को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
​इस कार्यक्रम में मंत्री एड. आशीष शेलार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Previous post

महाराष्ट्र सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर कर्जमुक्ती योजना’ के लिए ₹4,000 करोड़ जारी

Next post

जिलाधिकारी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसानों को किसान सम्मान निधि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया

Post Comment

मनोरंजन