Loading Now

देवेंद्र फडणवीस ने नाशिक में सिंहस्थ महाकुंभ 2027 की तैयारियों का लिया जायजा; रामतीर्थ पर की पूजा-अर्चना

देवेंद्र फडणवीस ने नाशिक में सिंहस्थ महाकुंभ 2027 की तैयारियों का लिया जायजा; रामतीर्थ पर की पूजा-अर्चना

सहारा सन्देश टाइम्स

​नाशिक। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाशिक के पवित्र रामतीर्थ, गोदावरी नदी के तट पर पहुंचकर ‘नाशिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ महाकुंभ मेला 2027’ के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह भव्य ध्वजारोहण समारोह महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा संपन्न होना प्रस्तावित है।
​इस अवसर पर राज्य के मंत्री गिरीश महाजन, विधायक देवयानी फरांदे, विधायक एड. राहुल ढिकले और नाशिक की महापौर हिमगौरी आडके सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।
​सिंहस्थ महाकुंभ मेले की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री फडणवीस ने रामतीर्थ घाट पर देवी माता का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म के इस अद्भुत संगम स्थल पर उन्होंने महाकुंभ मेले के निर्विघ्न और मंगलमय आयोजन के लिए प्रार्थना की।
​निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाकुंभ मेले की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Post Comment

मनोरंजन