गंगा -जमुना तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश, जनसभा का आयोजन किया गया
गंगा -जमुना तहजीब और भाईचारे का दिया संदेश, जनसभा का आयोजन किया गया
सहारा सन्देश टाइम्स
भागूवाला । पीडीए पंचायत के तहत वरिष्ठ समाजवादी नेता फुरकान खां ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा पर प्रकाश डाला, उन्होंने क्षेत्र में आपसी भाईचारा सामाजिक एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए लोगों से समाजवादी विचार धारा से जुड़ने की अपील की बैठक का संचालन मोहम्मद उस्मान ने किया । जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भागूवाला के आसपास क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। विभिन्न समुदाय के सदस्य लंबे समय से आपसी प्रेमभाव और भाईचारे के साथ रहते आ रहे हैं इस साझा संस्कृति और परंपरा को आगे भी मजबूती के साथ कायम रखना है हम सभी की जिम्मेदारी है की सामाजिक एकता और आपसी भाई चारे विश्वास के बल पर ही क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है उन्होंने समाजवादी पार्टी के नीति और अखिलेश यादव की विचारधारा जन- जन तक पहुंचाने का आवाहन करते हुए आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपस मे एक साथ पार्टी का समर्थन करने की बात कही जनसभा में डॉक्टर मुसीबुल हक, मोहम्मद उस्मान, रिजवान अहमद, वसीम अहमद, नरेश, तस्लीम एडवोकेट, फुरकान, फैजान अहमद, अहसान,सादीक मंसूरी, याकूब, मोहम्मद जुबैर, अब्दुल रहमान, हाफिज खलील, तौसीफ अहमद और शमीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Post Comment