Loading Now

पिता ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज करने और बच्चा बरामद कराने की गुहार लगाई

पिता ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज करने और बच्चा बरामद कराने की गुहार लगाई

सहारा सन्देश टाइम्स

नजीबाबाद । थाना मंडावली क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दो दबंगों पर ई-रिक्शा दिलाने का लालच देकर और जान से मारने की धमकी देकर एक गरीब मजदूर के आठ महीने के मासूम बच्चे को एक लाख अस्सी हजार रुपये में बिकवाने और रकम हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिजनौर को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज करने और बच्चा बरामद कराने की गुहार लगाई है।
मूल रूप से अलीगढ़ के तहसील अतरौली क्षेत्र के ग्राम किरतौली निवासी आराम सिंह वर्तमान में मंडावली के ग्राम कोटावाली (सबलगढ़) में रहकर मजदूरी करता है। पीड़ित के मुताबिक, लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी जान-पहचान शमशेर और खुर्शीद नाम के व्यक्तियों से हुई थी। आरोपियों ने उससे करीब एक साल तक अपनी ई-रिक्शा चलवाई। बाद में आरोपियों ने आराम सिंह को नई ई-रिक्शा दिलाने का झांसा दिया और दो लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।जब पीड़ित ने अपनी घोर गरीबी का हवाला दिया, तो आरोपियों ने उसे अपने आठ महीने के बेटे किशोर को बेचने की खौफनाक सलाह दी। आरोपियों ने कहा कि वे एक ऐसे निसंतान दंपती को जानते हैं, जो बच्चे के बदले दो लाख रुपये देगा। पीड़ित द्वारा मासूम को बेचने से साफ मना करने पर आरोपी आग-बबूला हो गए। उन्होंने पीड़ित को बंधुआ मजदूर बनाकर रखने और जान से मारने की धमकी दी।आरोपियों की धमकी से डरे-सहमे पीड़ित ने अपने कलेजे के टुकड़े को उनके हवाले कर दिया। आरोप है कि 3 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने बच्चे को देवराज सिंह और उसकी पत्नी सुनीता को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को नजीबाबाद तहसील बुलाकर जबरन एक स्टाम्प पेपर पर दस्तखत/अंगूठा भी लगवा लिया, जिसकी कॉपी पीड़ित के पास मौजूद है। बच्चे को बेचने से मिली पूरी रकम आरोपियों ने खुद रख ली और उसके बदले पीड़ित को एक पुरानी ई-रिक्शा थमा दी, जो वर्तमान में भी आरोपियों के ही कब्जे में है।पीड़ित आराम सिंह और उसकी पत्नी पूनम पिछले एक साल से आरोपियों से अपने बच्चे को वापस मांगने की मिन्नतें कर रहे हैं। आरोप है कि बच्चा वापस मांगने पर शमशेर और खुर्शीद उन्हें झूठे मुकदमों मेंhiii फंसाने और जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे हैं। बच्चे के गम में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post Comment

मनोरंजन