Loading Now

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाली भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कमान

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाली भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कमान

 

मुंबई |संवाददाता- अहमद शेख

देश की सामरिक शक्ति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना (IAF) के 29वें चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एयर Chief मार्शल एपी सिंह का स्थान लिया है।
​कार्यभार संभालने से पहले, एयर चीफ मार्शल दीक्षित वायुसेना के ‘वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ’ (Vice Chief of the Air Staff) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे।
​शानदार करियर और उपलब्धियां:
6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त करने वाले एयर चीफ मार्शल दीक्षित अपने चार दशकों के लंबे करियर में कई प्रतिष्ठित कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके पास विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है और वे वायुसेना के आधुनिकीकरण तथा स्वदेशीकरण (मेक इन इंडिया) के प्रबल समर्थक माने जाते हैं।
​रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में भारतीय वायुसेना तकनीकी उन्नति, रणनीतिक स्वायत्तता और युद्धक तैयारी के मामले में नए आयाम स्थापित करेगी।

Post Comment

मनोरंजन