कोलकाता शहर के छोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में जान गंवाने वाले 19 दिवंगतों को कोलकाता पुलिस की तरफ़ से भावभीनी श्रद्धांजलि सभा, एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी के छेत्र भवानीपुर, ऐलान पार्क में श्री नवीन मिश्रा के नेतृत्व में पहली बार दुर्गा पूजा की शानदार एवं यादगार शुभो बिजोया की कोलकाता पुलिस द्वारा मिलन सभा
कोलकाता शहर के छोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में जान गंवाने वाले 19 दिवंगतों को कोलकाता पुलिस की तरफ़ से भावभीनी श्रद्धांजलि सभा, एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी के छेत्र भवानीपुर, ऐलान पार्क में श्री नवीन मिश्रा के नेतृत्व में पहली बार दुर्गा पूजा की शानदार एवं यादगार शुभो बिजोया की कोलकाता पुलिस द्वारा मिलन सभा
सहारा सन्देश टाइम्स
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की सफलता के उपलक्ष्य में शेक्सपियर सरणी पुलिस की ओर से भव्य ‘शुभो विजया महा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों, उद्योगपतियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, छोटे-बड़े व्यापारियों, समाजसेवियों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।पश्चिम बंगाल की नई सरकार के नेतृत्व में ऐतिहासिक दुर्गा पूजा आयोजन की सफलता से प्रेरित इस सम्मेलन में सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे का शानदार संदेश देखने को मिला। वार्ड संख्या 84 (पुराना वार्ड संख्या 63) के निवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सम्मेलन के दौरान रवींद्र संगीत और बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बंगाल की कला, संस्कृति, संगीत और परंपराओं से सजे इस आयोजन ने आम लोगों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्सव, उल्लास और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क में श्री नवीन मिश्रा जी की नेतृत्व में पहली बार आयोजित दुर्गा पूजा की सफलता का भी विशेष उल्लेख किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन को बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस के प्रति आम जनता के विश्वास, सहयोग और सकारात्मक जुड़ाव को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
छोरबागान हादसे के 19 मृतकों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
इस भव्य सांस्कृतिक सम्मेलन का सबसे भावुक और संवेदनशील क्षण वह रहा, जब उत्तर कोलकाता के छोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 लोगों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। 17 अक्टूबर 2026 को हुई इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वाले सभी 19 दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्माओं को नमन किया तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कोलकाता पुलिस और नवीन मिश्रा की ओर से भी इस हादसे में असमय काल के गाल में समा गए सभी 19 लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगतों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
संस्कृति, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश बना सम्मेलन
शुभो विजया महा सम्मेलन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाकर एकता, सद्भाव, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लेकर छोटे-बड़े व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों तक सभी की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि किसी भी शहर की वास्तविक शक्ति उसकी सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के आपसी विश्वास में निहित होती है। एक ओर जहां रवींद्र संगीत और बंगाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव के माहौल को यादगार बनाया, वहीं दूसरी ओर छोरबागान हादसे के 19 मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि ने सभी की आंखें नम कर दीं।
शुभो विजया के इस विशेष अवसर पर आयोजित सम्मेलन ने खुशियों के साथ उन परिवारों के दर्द को भी याद रखा, जिन्होंने इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया। यह आयोजन संस्कृति, सेवा, संवेदना और सामाजिक एकता का एक यादगार उदाहरण बनकर सामने आया।



Post Comment