ग्राम चंदपुरा में 12 नवंबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, एक सप्ताह तक चलेगा मंचन
ग्राम चंदपुरा में 12 नवंबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, एक सप्ताह तक चलेगा मंचन
सहारा सन्देश टाइम्स
बिसौली,बदायूँ। बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ सूचित किया जाता है कि ग्राम चंदपुरा की पावन धरती पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी, ग्राम चंदपुरा द्वारा रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
रामलीला महोत्सव के शुभारंभ की प्रथम परंपरा निभाते हुए आज कमेटी के सदस्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामलीला की पवित्र झंडी गाड़ी गई।
कमेटी के अनुसार, रामलीला महोत्सव का शुभारंभ *12 नवंबर से होगा और एक सप्ताह तक लगातार चलेगा।* इस दौरान भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य व ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अशोक कुमार शंखधार विनोद कुमार शंखधार राजीव ठाकुर उर्फ राजू महावीर यादव विजय ठाकुर मन्नू शंखधार समस्त कमेटी गण।



Post Comment