Loading Now

दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु बदायूँ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु बदायूँ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सहारा सन्देश टाइम्स

बदायूं। दीपावली के पावन पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा निरंतर पैदल गश्त, वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भीक वातावरण में त्योहार मना सकें।

बदायूँ पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की जाती है कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं, पटाखों का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक प्रयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा एवं समस्त बदायूँ पुलिस परिवार की ओर से जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।*

Previous post

चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Next post

ग्राम चंदपुरा में 12 नवंबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, एक सप्ताह तक चलेगा मंचन

Post Comment

मनोरंजन