ग्रेट इंडियन एकेडमी में वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2026 का भव्य आयोजन, न्यूटन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
ग्रेट इंडियन एकेडमी में वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2026 का भव्य आयोजन, न्यूटन हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
सहारा संदेश टाइम्स
झालू। ग्रेट इंडियन एकेडमी, झालू के विद्यालय प्रांगण में दिनांक 3 नवंबर 2026 को वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन, साहस, टीम भावना एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत झालू के चेयरमैन लोकेन्द्र चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (PTI) अर्णव चौधरी एवं अनमोल भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल शर्मा एवं उपप्रधानाचार्य आयुष अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रबंधन से पूरा आयोजन अत्यंत व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में संपन्न हुआ। इस एथलेटिक्स मीट में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रिले रेस एवं टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रमुख आकर्षण रहे। चारों सदनों-एडिसन हाउस, न्यूटन हाउस, टेस्ला हाउस एवं आइंस्टीन हाउस के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और सदनों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखते ही बनती थी। सभी प्रतियोगिताओं के शानदार प्रदर्शन के आधार पर न्यूटन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं एडिसन हाउस द्वितीय, आइंस्टीन हाउस तृतीय तथा टेस्ला हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।
व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर कक्षा 10 के देव कुमार (आइंस्टीन हाउस) को बालक वर्ग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, जबकि बालिका वर्ग में कक्षा 6 की आशी (टेस्ला हाउस) ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, मेहनत एवं समर्पण से सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता सदनों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजन में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्रीमती ललिता शर्मा, करण सिंह, सुश्री इलमा नाज़, सुश्री नगमा, सुश्री कार्तिका खन्ना एवं सुश्री पल्लवी शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों के समर्पण, सहयोग एवं मेहनत की सराहना की गई। प्रबंधक राकेश गोयल जी ने सभी के योगदान तथा छात्रों के उत्साह और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य हमेशा सर्वांगीण विकास की ओर ही अग्रसर रहेगा। प्रबंधन समिति के सदस्य आफताब आलम और सुहैल ने भी मैदान में उमंग और ऊर्जा को एक नया आयाम बताया।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता सदनों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि लोकेन्द्र चौधरी ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्य अतिथि लोकेन्द्र चौधरी ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं
अंत में प्रधानाचार्य मुकुल शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य आयुष अग्रवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम, एकता और सकारात्मक सोच का प्रतीक हैं।
इस प्रकार ग्रेट इंडियन एकेडमी की वार्षिक एथलेटिक्स मीट-2026 उत्साह, उमंग, खेल भावना एवं यादगार उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई



Post Comment