महिला को बंधक बनाने और युवती को अपमानित करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया अन्य की तलाश जारी
महिला को बंधक बनाने और युवती को अपमानित करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया अन्य की तलाश जारी
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद। थाना मण्डावली पुलिस ने महिला को बंधक बनाने और युवती को अपमानित करने के आरोप से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार, 4 नवंबर को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, गत 5 अक्टूबर 2026 को थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम बुडगरा निवासी कु. विधि पुत्री चन्द्रप्रकाश ने थाना मण्डावली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तगण ने उसकी माता को बंधक बनाया तथा भूपेन्द्र नामक व्यक्ति ने उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया।
शिकायत के आधार पर थाना मण्डावली मे मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में धारा की वृद्धि की गई। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठी, उपनिरीक्षक दयानंद कांस्टेबल नितिन सहित
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम बुडगरा निवासी रूदेश कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थानाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह राठी क्या कहना है मामले में अग्रिम विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


Post Comment