खरीदारी के लिए बाजारों में उमडी भीड़, गुलजार रहे बाजार
खरीदारी के लिए बाजारों में उमडी भीड़, गुलजार रहे बाजार
सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही पुलिस
सहारा सन्देश टाइम्स
चान्दपुर। दीपावली पर्व पर सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ती दिखाई दी। पूरे दिन बाजार में रौनक बनी रही।वहीं ग्राहकों की खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे खिलते नजर आए। लोग दुकानों, प्रतिष्ठानों,एवं घर के कोने-कोने को खूबसूरत बनाने के लिए सजावटी सामान तथा पूजा सामग्री आदि की खरीदारी करते दिखाई दिए।
सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बाजारों एवं चौराहों पर मुस्तैद रही। वही बास्टा पुलिस चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे दिन बाजारों एवं मैन चौराहो पर पैदल गस्त करते नजर आए ।



Post Comment