भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला मंत्री इंदु राजपूत का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित
भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला मंत्री इंदु राजपूत का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद । नगर के मौहल्ला मकबरा निवासी ऊर्जावान एवं लोकप्रिय सभासद इंदु राजपूत को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने के उपलक्ष्य में मौहल्ला मकबरा निवासी रंजन राजपूत के आवास पर एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त जिला मंत्री इंदु राजपूत को अंगवस्त्र, पगड़ी और फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। भाजपा की जिला मंत्री मोनिका यादव ने कहा कि इंदु राजपूत की कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जिला मंत्री बनने से न केवल क्षेत्र का मान बढ़ा है, बल्कि महिला मोर्चा को भी नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला मंत्री इंदु राजपूत ने सभी क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा, पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर भाजपा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति और मौहल्ला मकबरा के अनेक संभ्रांत नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जिला मंत्री मोनिका यादव, पूनम रानी, स्पर्शना, मीनू राजपूत, विनीता गहलोत, हर्षिता, वर्षा, राजन राजपूत, रंजन राजपूत, मुनेषी, प्रियांशी अग्रवाल, गीतिका राजपूत, सृष्टि अग्रवाल, मनसवनी, गौरंशी , दीपक राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।



Post Comment