Loading Now

खाद की कालाबाजारी और नहरों में पानी की किल्लत पर भड़के कांग्रेसी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खाद की कालाबाजारी और नहरों में पानी की किल्लत पर भड़के कांग्रेसी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारा सन्देश टाइम्स

सोरांव ,(प्रयागराज)। क्षेत्र में डीएपी (DAP) खाद की कथित कालाबाजारी और नहरों में पानी न आने की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य आशीष पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सोरांव को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि किसानों की इन बुनियादी समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपते हुए पीसीसी सदस्य आशीष पांडे ने कहा कि वर्तमान में फसल बुवाई और सिंचाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में खाद की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। दूसरी ओर, नहरों में पानी न होने के कारण सिंचाई का संकट गहरा गया है।
मुख्य मांगें:
• क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
• खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
• सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक तत्काल पानी छोड़ा जाए।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसान हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी एसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन कुमार, शशांक द्विवेदी, शेष नारायण मिश्र,राजेश मिश्रा, मनोज यादव, राजीव मणि पाण्डेय, दिलीप तिवारी, विजय पाण्डेय,देवानंद यादव, जीत लाल यादव, इंद्रपाल भारतीय आदि मौजूद रहे।

Post Comment

मनोरंजन