पाईबाग में खुर्शीद मंसूरी का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मिला जनसमर्थन
पाईबाग में खुर्शीद मंसूरी का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मिला जनसमर्थन
सहारा सन्देश टाइम्स
नजीबाबाद। आज़ाद समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी एवं साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने आज नजीबाबाद के मोहल्ला पाईबाग में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए समर्थन दिया।
अब्दुल्ला गुलज़ार ने कहा कि खुर्शीद मंसूरी गरीबों, मजलूमों, दलितों और मुस्लिमों की आवाज़ बुलंद करने के साथ नजीबाबाद के विकास से जुड़े मुद्दों को शासन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई।
खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनने से जनता की मजबूत विकल्प मिला है समाजवादी पार्टी भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है परिवर्तन मोर्चा ही भाजपा को सत्ता से हटा सकता है उन्होंने कहा मौका मिलने पर नजीबाबाद में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना तथा जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।
इस दौरान असलम अंसारी, शफात एडवोकेट, महबूब, इंतजार पहलवान, हसन बाबा, वाहिद पहलवान, शहजाद अहमद, हसन नवाज़िश, नवाब, तस्लीम मंसूरी, इफ्तेखार अहमद, वसीम खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



Post Comment