Loading Now

मेले में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने मेडल देकर किया सम्मानित

मेले में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने मेडल देकर किया सम्मानित

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा। खानपुर स्थित बीडी सेंट्रल एकेडमी में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एवं अन्य सामग्रियों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने अपने हुनर, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक बबिता गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में बच्चों की सहभागिता और उन्हें मिलने वाला सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत करना बेहद जरूरी है, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं।
वहीं, चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर और शक्ति का केंद्र है। इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी देना भी आवश्यक है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, जरूरत है तो उसे पहचानने और निखारने की।
प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने मेले में बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी वर्षों में मेले को और भी भव्य एवं बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मेवालाल यादव, शिक्षक पवन केशरी, मरुतध्वज द्विवेदी, संतोष कुमार जैसल, शिक्षिकाएं ज्योति साहू, गुंजा, सरिता यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, दीपिका, अंजली, अर्पिता कुशवाहा, खुशबू गुप्ता, गुंजन विश्वकर्मा, वंदना शुक्ला, दीक्षा सेठ, नेहा गुप्ता सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comment

मनोरंजन