यशवंत कुमार बने खंड शिक्षा अधिकारी मेजा, पदभार ग्रहण कर संभाली शिक्षा व्यवस्था की कमान
यशवंत कुमार बने खंड शिक्षा अधिकारी मेजा, पदभार ग्रहण कर संभाली शिक्षा व्यवस्था की कमान
सहारा सन्देश टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। विकासखंड मेजा के खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में यशवंत कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद फैजाबाद से स्थानांतरण के उपरांत प्रयागराज जनपद में आए यशवंत कुमार को विकासखंड मेजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि मेजा के खंड शिक्षा अधिकारी रहे कैलाश सिंह का स्थानांतरण जनपद आगरा हो जाने के पश्चात यह पद रिक्त हुआ था। उनके स्थान पर यशवंत कुमार ने मेजा के खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाला।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर विकासखंड के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं विभागीय कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक कार्यशैली में विकासखंड मेजा शैक्षिक गुणवत्ता, निपुण भारत मिशन तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय, टीम भावना एवं सकारात्मक प्रशासनिक नेतृत्व के साथ मेजा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षाओं के बीच नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया गया।



Post Comment