Loading Now

पुलिस झण्डा दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

पुलिस झण्डा दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया

सहारा सन्देश टाइम्स

बदायूं । पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ स्थित क्वार्टर गार्द पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय के संदेश को उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस एवं समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। यह गौरव प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य पुलिस बल है। पुलिस ध्वज के लाल एवं नीले रंग उत्तर प्रदेश पुलिस की शक्ति, निष्ठा एवं गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  सुमेध मिलिन्द जाधव व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous post

बूथ-बूथ पहुंची भाजपा, मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान

Next post

मेले में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने मेडल देकर किया सम्मानित

Post Comment

मनोरंजन