ऐतिहासिक धरोहरों के वैश्विक पहचान के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला बड़ा पुरस्कार
ऐतिहासिक धरोहरों के वैश्विक पहचान के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला बड़ा पुरस्कार
सहारा सन्देश टाइम्स
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को एक बार फिर बड़ी उपलब्धता मिली है। म प्र टूरिज्म बोर्ड को ‘ग्लोबल रिकॉग्निशन टू हिस्टोरिकल हेरिटेज’ श्रेणी में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। टूरिज्म बोर्ड लगातार वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है, और यह पुरस्कार उसकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्लाने कहा कि “यह पुरस्कार मध्य प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार हमारे राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” मध्य प्रदेश में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन मप्र टूरिज्म बोर्ड की प्राथमिकता रही है और इस पुरस्कार से निश्चित ही प्रदेश में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
मध्य प्रदेश अब लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक धरोहरों के लिए अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यह सम्मान के मिलने से मप्र टूरिज्म बोर्ड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत हुई है। मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाने में मप्र टूरिज्म बोर्ड की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। यह पुरस्कार टीवी 9 नेटवर्क और रेडहैट कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।
Post Comment