Loading Now

 श्रद्धालूओं ने पूर्णिमा तिथि पर लगाई आस्था की डूबकी

श्रद्धालूओं ने पूर्णिमा तिथि पर लगाई आस्था की डूबकी

 

सहारा सन्देश टाइम्स

कौशाम्बी।  कड़ा धाम माँ शीतला के दरबार मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन लगातार उमस भरी गर्मी मे व्यवस्था को दुरुस्त करते नजर आये तो वहीं पसीने से लटपत दिखाई दिए 51 शाक्तिपीठो में एक शक्तिपीठ कडा़धाम माँ के दरबार में सोमवार को श्रृद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उारा मड़ी जहां सुबह से ही कडा धाम के विभिन्न घाटों मे स्नान के लिए जत्था आता रहा आपको बता दें कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, हनुमान घाट आदि घाटों पर पूर्णिमा तिथि के उपलष्य मे लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने आस्था की डूबकी लगाई। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है।इस दिन दान पुण्य और योग ध्यान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।इस दिन माँ गंगा की गोद मे पवित्र स्नान करना चाहिए एवं साथ ही जरुरत मंदों को दान पुण्य करना चाहिए।इस दौरान देवधिदेव भगवान शिव की उपासना करने से व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है और कुंवारे लोगों को आशीर्वाद रूपी अच्छा जीवन साथी मिलता है और इस महा व्रत को करने से व्यक्ति की सम्पूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन की हर बाधा दूर होती है। कड़ा धाम में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई ताकि श्रद्धालु भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधाओ का सामना न करना पडे। वहीं लगातार पर्व को लेकर प्रशासन मुस्तैद रही।

 

Previous post

जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, प्रसून जोशी समेत २५ से अधिक दिग्गजों ने लॉन्च किया “गुनगुनालो” भारत का पहला आर्टिस्ट-ओन ऐप

Next post

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान तथागत बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण

Post Comment

मनोरंजन