बुद्ध पूर्णिमा अवसर पर शरबत पिलाकर कमाया पुण्य
बुद्ध पूर्णिमा अवसर पर शरबत पिलाकर कमाया पुण्य
सहारा सन्देश टाइम्स
ज्ञानू सोनी
कौशाम्बी। स्थानीय लोगों द्वारा शीतल शर्बत पिलाया गया नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के फरीदागंज के लोगों द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को कड़ा के चरही बाजार के समीप दर्शन पूजन को आए श्रद्धालुओं व राहगीरों को शीतल शर्बत पिलाकर भारी उमस से राहत प्रदान की गई।इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों ने शीतल शर्बत का खूब आनंद लिया।एवं श्रद्धालुओं ने सरहना किया वहीं शर्बत वितरण कार्यक्रम में पहुंचे रागिनी केसरवानी चेयरमैन,प्रतिनधि अरुण केशरवानी ने कहा कि ऐसे आयोजन करके लोगों को राहत पहुंचाना बहुत ही पुनीत का कार्य होता है हम सभी को ऐसे शुभ अवसरो मे आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे सनातन धर्म मे एक अच्छा सन्देश का प्रचार -प्रसार भी होता है इस अवसर पर आयोजन कर्ता मोहित पाण्डेय, प्रेम मौर्या, पिन्टू पाण्डेय ,उदय गौतम, मनीष पाल, राजू पटवा, बबलू पाल, अशोक मौर्या, आयुष सोनी, सोमिल साहू, अनुज, शोहित आदि लोगों ने इस पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता निभा कर युवाओं मे एक नया भावनात्मक जोश भरने का सन्देश दिया ।


Post Comment