एम एल पब्लिक स्कूल बगहा, सिरसा के बच्चो का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा
एम एल पब्लिक स्कूल बगहा, सिरसा के बच्चो का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा
सहारा सन्देश टाइम्स
उरुवा । प्रयागराज सी बी एस ई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का परिणाम घोषित किया गया जिसमें एम एल पब्लिक स्कूल बगहा, सिरसा के बच्चो का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा जिसमें कालेज के आयुष मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही और हर्षिता शुक्ला , अमन तिवारी, ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवम् वंशिका केशरी,मिलिंद कुमार सिंह ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में आशी केशरी 82 प्रतिशत, विदिता मिश्रा 81 प्रतिशत, विवेक कुमार 81 प्रतिशत, पीयूष कुशवाहा 77 प्रतिशत, श्रेया गुप्ता,स्मृति मिश्रा,सत्यम सिंह 75 प्रतिशत,श्रद्धा यादव,हिमांशु पांडेय 73 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज का नाम रोशन किया। कालेज में उत्तीर्ण होने वाले सभी बच्चो को प्रबन्धक वेद प्रकाश गुप्ता ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चो को मिठाई खिलाया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने भी बच्चो को मिठाई खिलाकर बधाई दिया । कालेज के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और निदेशक बबिता गुप्ता ने कालेज के कक्षा 10 के सभी बच्चो और पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों इती सिंह, मदन लाल,गौरव पांडेय,मोहन मिश्रा,सविता शुक्ला,अभिरंजन गुप्ता,बिजेंद्र राय,विपिन शुक्ला,सतीश,प्रदीप कुमार सभी को बधाई देते हुए भविष्य में इससे भी अच्छा सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि कालेज और क्षेत्र दोनों का नाम रोशन हो सके।



Post Comment