Loading Now

मेजा दशरथपुर में गंगा स्नान के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत

मेजा दशरथपुर में गंगा स्नान के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज । मेजा थाना जेवनिया चौकी अंतर्गत बारा दशरथपुर में गंगा स्नान के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों युवक गंगा में डुब गए।
जानकारी अनुसार आदर्श तिवारी (12 वर्ष) पुत्र शिवअचल तिवारी उर्फ गल्लन तिवारी, निवासी दशरथपुर, और लवकुश पांडेय (22 वर्ष) पुत्र सुभाष पांडेय, निवासी लीलापुर, तहसील हंडिया के रूप में की गई है। दोनों युवक गंगा स्नान करने पहुंचे थे नहाते समय वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ते चले गए और अचानक संतुलन खो बैठने के कारण डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर जेवनिया चौकी प्रभारी माय फोर्स मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे।
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ।

Post Comment

मनोरंजन