Loading Now

योग्यता नहीं संसाधनों के दम पर प्रतियोगी परीक्षाओं में दमखम दिखा रहे हैं मुन्ना भाई

योग्यता नहीं संसाधनों के दम पर प्रतियोगी परीक्षाओं में दमखम दिखा रहे हैं मुन्ना भाई

 

सहारा सन्देश टाइम्स

अशोक कुमार मिश्र

थरवई प्रयागराज।सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में मुन्ना भाई का आतंक कायम है आज योग्य परिक्षार्थी सिर्फ एग्जाम पर एग्जाम दे रहे हैं जबकि मुन्ना भाई पुरे जुगाड़ से सफलता के प्रयास में लगे हैं। भ्रष्टाचार की सबसे मजबूत यही कड़ी लंबे समय से समाज को नौजवानों को मार्ग पर ले जाने के लिए प्रयासरत है ऐसा ही एक मामला प्रयागराज गंगा पार गंगानगर क्षेत्र थाना थरवई में पड़ने वाले एक कालेज का है जहां बीते 18 मई को ग्राम चकिया घाट स्थित स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल परीक्षा केन्द्र पर नवोदय विद्यालय से लैब असिस्टेंट की सांय कालीन परीक्षा चल रही थी जहां पर मौजूद पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना थरवई व एस0टी0एफ0 लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नकल व अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए तीन अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र यशवन्त लाल निवासी ग्राम पड़िला इस्माइलगंज थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज व हरिकेश यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी ग्राम चकरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली एवं अंजली मौर्या पत्नी राहुल कुमार मौर्या निवासी ग्राम बंशीपुरा थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी सभी तीनो ब्लूटूथ डिवाइस, तीन सिम डिवाइस व दो सिमकार्ड के साथ गिरफ्तार किये गये। सभी गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना थरवई में मु0अ0सं0-135/2025 धारा-11/13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनों का निवारण 2024 व 112(2)/318(4) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। सामाज से इस प्रकार की बुराई को मिटाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को पूछ कदम उठाने की आवश्यकता है।

Previous post

 मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आईजी आरएस एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

Next post

हॉरर-कॉमेडी ‘कपकपी’ के साथ दर्शकों को डराने आ रहे हैं तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और सिद्धि इदनानी

Post Comment

मनोरंजन