Loading Now

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर जिसमें बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान घायल बाइक सवार की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना अंतर्गत सिकरा गांव निवासी शिवलाल पटेल का 22 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार पटेल शुक्रवार की रात अपनी रिस्तेदारी कचरी करछना से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के साथ घर लौट था। जैसे ही वह मेजारोड मिश्रपुर मार्ग पर सोरांव गांव स्थित ईंट भट्ठे के सामने पहुंचा सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई।जिसे घटना स्थल पर मौजूद रहे राहगीरों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भेजवा कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल शहर ले गए जहां हालात अभी गंभीर बताई जा रही है।

Previous post

थिएटर में ‘भूल चूक माफ’ की स्क्रीनिंग के दौरान देखें जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​स्टारर दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की ‘परम सुंदरी’ का एक्सक्लूसिव फर्स्ट लुक

Next post

अवैध मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेजा में मचा हड़कंप

Post Comment

मनोरंजन