Loading Now

 मण्डली यह उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

मण्डली यह उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गुरुवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, एमएसएमई नीति, ए मोनारकों इण्डस्ट्रियल स्टेट तेलियरंगज सहित अन्य विषयों से सम्बंधित प्रकरणों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि उद्योग धंधो को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।
इस अवसर पर उद्योग समिति के सदस्य नटवर लाल, संतोष त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त उद्योग शरद टण्डन सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Previous post

अपने शासनकाल में धर्म द्धारा समाज और राष्ट्र के लिए किए कार्यों से पुण्यश्लोक की उपाधि मिली-राजेश शुक्ला

Next post

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने कानून-गो व लेखपालो के द्वारा खराब कार्यशैली पर लगाई फटकार

Post Comment

मनोरंजन