Loading Now

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने कानून-गो व लेखपालो के द्वारा खराब कार्यशैली पर लगाई फटकार

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने कानून-गो व लेखपालो के द्वारा खराब कार्यशैली पर लगाई फटकार

सहारा सन्देश टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने बृहस्पतिवार को जनपद में नियुक्त कानून-गो व लेखपालो के द्वारा कार्यों में बरती जा रही लापरवाही, उदासीनता, शिथिलता और खराब कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि इस तरह के सभी कानून-गो व लेखपालो को चिन्हित किया जाए l उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी के द्वारा धारा-24 के आदेश के बावज़ूद पैमाइश नहीं करने वाले एवं मेड़बंदी व अन्य कार्यो में लापरवाही बरतने पर संबंधित कानून-गो व लेखपाल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने कहा कि इस तरह के कानून-गो व लेखपाल को चिन्हित कर उन्हें तैनाती स्थान से स्थानांतरित कर जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा यदि फिर भी कार्यशैली में सुधार नहीं पाया जाएगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही व उदासीनता क्षम्य नहीं है l

Previous post

 मण्डली यह उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

Next post

मूवी रिव्यू हिज स्टोरी ऑफ इतिहास रेटिंग 3 एंड हॉफ इतिहासकारों द्वारा लिखी किताबों में मुगल शासकों को हीरो और हिन्दू शासकों को विलन बनाकर पेश किया गया है

Post Comment

मनोरंजन